राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अमरकंटक पहुंचीं, विद्यार्थियों को संबोधित किया

MP Governor Anandiben Patel

अनूपपुर। मध्य प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर जिला अनूपपुर पहुंची जहां राज्यपाल ने माँ नर्मदा नदी के उद्गम अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर योगग्राम के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र की सुंदरता, सौम्यता एवं मधुरता संबंधित अपने विचार रखे। बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुरभि गौशाला का लोकार्पण भी किया जिसके साथ ही रुद्राक्ष पौधा रोपण कर वनवासी छात्रावास के बच्चों से मुलाकात की। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति सहित पुलिस प्रशसनिक अधिकारी मौजूद रहे।