महिला दिवस पर अमरकंटक यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित

IGNTU Amarkantak

अनूपपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनूपपुर जिले की अमरकंटक इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान विश्वविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की पहल से मजदूर, घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं के बैंक एकाउंट खुलवाए गए, इसके अलावा स्वास्थ्य और सफाई को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। वक्ताओं ने युवाओं से स्वयं कीमानसिकता को बदलकर महिलाओं की भा गीदारी को स्वीकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।