दुष्कर्म-हत्या करने वाले आरोपी को उम्र कैद और फांसी की सजा

बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद में कई महिनों पहले एक बालिका के अपहरण एवं हत्या का मामला सामने आया था। वहीं शव का पीएम कराने परपुलिस को दुष्कर्म होने के प्रयास की सूचना मिली थी।  वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुरहानपुर कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद आरोपी कोउम्र कैद तथा  फांसी की सजा सुनाई दी गई है।

शांताराम वानखेड़े, अतिरिक्त लोकभियोजक ने बताया कि अरोपी विजय ने विगत 15 अगस्त 2018 को दोपहर के समय बालिका का अपहरण किया था। अपहरण के बाद 18 अगस्त को बालिका का शव मिला था। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया जिसकेबाद आरोपी विजय को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के चेहरे पर ख रोच के निशान पाए गए थे जिसके संदेह पर थाना शाहपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था।

You May Also Like

More From Author