Pithampur Police

नाबालिग को लेकर भागे तीन युवक गिरफ्तार, शादी का दिया था झांसा

पीथमपुर। एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर फरार हुए तीन युवकों को पुलिस ने धरदबोचा है। दरअसल मामला धार जिले के पीथमपुर का है। पीथमपुर थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मार्च को नाबालिग के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसी युवक पर संदेह जताया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महेश तथा दो साथी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि नाबालिग को लेकर तीनों आरोपियों की कई जगह मूवमेंट रही लेकिन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Back To Top