रतलाम का ग्राम मोरिया चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, जनपद CEO पर ग्रामीण ने लगाया आरोप

Moriya Village Ratlam

आलोट। रतलाम जिले के आलोट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मोरिया में सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। दरअसल सरकार की योजना के तहत ग्राम में सीसी रोड निर्माण 2017 में स्वीकृत हुआ था था जिसकी राशि लगभग 2 लाख 81 हजार निकाले जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ था। वहीं जब ग्रामीणों ने इस संबंध में जनपद सीईओ को शिकायत की तो रोड पर मुरूम डलाना प्रारंभ करा दी गई। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि जनपद सीईओ के साथ ही सरपंच और इंजीनियर द्वारा पैसे आपास में बांट लिया गया है।