जावरा मंडी में मटर की खरीदी हुई शुरू, मुहूर्त में 6101 रुपए मिला भाव

Jaora Mandir Matar kharidi

रतलाम की जावरा मंडी में मटर फली की खरीदी का काम शुरू हो चुका है जिसके तहत मंडी में अपनी मटर बेचने आए पहले किसान का सम्मान भी किया गया. पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने बताया कि ग्राम लालाखेड़ा के किसान देवीलाल शर्मा को 6101 रूपए का भाव व्यापारी की ओर से दिया गया है. वहीं ये खरीदी जावरा के लगभग सभी किसानों की मटर खरीदी करने तक जारी रहेगी.