ग्रामीणों पर भड़के जावरा BJP विधायक, करना पड़ा विरोध का सामना

MLA Rajendra Pandey

जावरा। रतलाम के जावरा से भाजपा विधायक राजेंद्र पांडे (MLA Rajendra Pandey) के सामने ही ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के नेता केके सिंह कालूखेड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए जिसके बाद भाजपा विधायक राजेंद्र पांडे भड़क उठे। वहीं इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो अब वायरल हो गया है दरअसल यह वीडियो जावरा तहसील के रोला ग्राम का बताया जा रहा है जहां जावरा से भाजपा विधायक राजेंद्र पांडे बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे थे, जहां इस दौरान विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और नाराजगी जताई।

ग्रामीणों द्वारा भाजपा विधायक के विरोध की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन वहीं ग्रामीणों के इस बर्ताव से भाजपा विधायक राजेंद्र पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। हालांकि विधायक को अनसुना करते हुए ग्रामीणों के विरोध के चलते विधायक मौके से चले गए।

DOWNLOAD