छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा स्थिति सिद्धपीठ प्राचीन गरमेटा शिवधाम मंदिर में देवउठनी ग्यारस के मौके पर विशेष पूजा की गई. बता दें कि सुबह से ही मंदिर में साज सज्जा का काम शुरू किया गया जिसके बाद खाटू श्याम महाउत्सव के तहत कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. वहीं शिवलिंग का विशेष श्रृंगार करने के बाद विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर जनप्रतिनिधि समेत नगरवासी मौजूद रहे.
अमरवाड़ा के गरमेटा शिवधाम मंदिर में देवउठनी ग्यारस पर हुई विशेष पूजा

