अमरवाड़ा जेल प्रबंधन को समाजसेवियों ने भेंट की सिलाई मशीन

amarwara jail staff

छिंदवाड़ा। जिले की अमरवाड़ा जेल में जन सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से अब फेस मास्क तैयार किए जाएंगे। बता दें कि सर्वोदय अहिंसा अभियान के तहत ‘कन्हान शताब्दी वर्ष’ मनाया जा रहा है जिसके तहत अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं जिनियम कन्ट्रेक्सन द्वारा अमरवाड़ा जेल को सिलाई मशीन भेट की गई। सर्वोदय अहिंसा प्रदेश सयोंजक और फेडरेशन के सचिव दीपकराज जैन के साथ गगन जैन इस दौरान उपस्थित रहे। जिन्होंने जेल अधीक्षक एडवर्ड स्वामी को सिलाई मशीन भेंट किया।