“राहुल गांधी में Maturity की कमी…” पनौती वाले बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का हमला

vishwas sarang attack on rahul gandhi panauti statement

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के ‘पनौती’ बतने वाले बयान पर सियासत जमकर गरमा चुकी है. बता दें कि इस समय पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का माहौल है. इसी बीच एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा था. वहीं इस बयान के बाद मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी में Maturity यानि परिपक्वता की कमी बताई है. मंत्री सारंग ने कहा कि यह बचपना है, राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है. कांग्रेस की यही कमी है कि वह नरेंद्र मोदी सेक्टर में जी रही है. इसके अलावा कांग्रेस के सत्ता में आने के दावे पर मंत्री सारंग बोले— कांग्रेस रिजल्ट आने से पहले सपने देख रही है, तो कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है.