Uttarakhand: मजदूरों को निकालने की तैयारी! उत्तराखंड की सुरंग में ड्रिलिंग…

uttarakhand uttarkashi tunnel rescue operation update

उत्तरकाशी की टनल में पिछले 11 दिन से फसे हैं 41 मजदूर को आज देर रात या फिर 23 नवंबर की निकाला जा सकता है. बता दें कि उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में 41 मजदूरों के रेस्क्यू का 22 नवंबर को 11वां दिन है. टनल के एंट्री पॉइंट से ड्रिलिंग का काम लगातार जारी है और अब कुछ ही मीटर की ड्रिलिंग बाकी है. ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद 32 इंच के पाइप को अंदर डाला जाएगा जिसके जरिए ही मजदूरों को बाहर निकलने का प्रयास रहेगा. दरअसल चारधाम रोड प्रोजेक्ट के तहत उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल को बनाया जा रहा है. वहीं 12 नवंबर की सुबह 4 बजे इस टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर अंदर 60 मीटर तक मिट्टी धंसने से 41 मजदूर अंदर फंस गए थे जिनको अब बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.