सिवनी MLA पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Seoni MLA Dinesh Rai

सिवनी। विधायक द्वारा एक कांग्रेस नेता पर सरेआम अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है जिसके बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कांग्रेस नेता आनंद पंजवानी ने बताया कि एक न्यूज चैनल की डिबेट कार्यक्रम के दौरान चैनल एंकर द्वारा कांग्रेस नेता आनंद पंजवानी से सवाल किया गया था जिसपर पंजवानी ने विधायक दिनेश राय पर आरोप लगाए तभी भाजपा विधायक दिनेश राय ने आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता आनंद पंजवानी के साथ अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि पूरे मामले के बाद जिला कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने सिवनी कोतवाली थाना पहुंचकर भाजपा विधायक दिनेश राय के विरुद्ध शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज ना करते हुए जांच का अश्वासन दिया गया है।