बिरसिंहपुर पाली में निकाले गए जवारा

Umaria News

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में नवरात्रि के आखिरी दिन जावरा निकाला गया। बता दें कि माता बिरासिनी मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तिमय माहौल रहा जहां दूर दूर से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए। वहीं दूसरी ओर रामनवमी का पर्व भी मनाया गया। वहीं जुलूस में आमजन के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।