चांचैड़ा। गुना जिले के बीनागंज नेशनल हाईवे पर ताज होटल के सामने एक क्रेन मशीन आग की चपेट में आई है। जानकारी के मुताबिक यह क्रेन इन्दौर से दिल्ली जा रही तभी हाईवे पर अचानक वाहन में आग लग गई ओर देखते ही देखते पूरी तरह से वाहन आग की चपेट में आ गया। बता दें कि ड्रायवर सहित वाहन पर चारलोग स वार थे जो कि वाहन छोड़कर दूर भागे। हालांकि पुलिस के साथ मौके पर पहुचीं फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
