पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा

mp former minister shivnarayan meena

चांचौड़ा। गुना जिले के चांचौड़ा से पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि स्व शिवनारायण मीणा के पैतृक ग्राम कीता खेड़ी में उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर देकर पंचतत्व में विलीन किया गया। वहीं स्व शिवनाराण मीणा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री जयवर्धन सिंह, चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा आमजन पहुंचे।