Dhar Election NEws

धार में भाजपा, कांग्रेस सहित 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

धार। धार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल तथा जयस पार्टी से महेन्द्र कन्नौज ने अपना नामांकन भरा। बता दें भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार के साथ विधायक नीना वर्मा मौजूद रहीं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के साथ मंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं कांग्रेस सचिव कुलदीहसिंह मौजू द रहे। बता दें कि इन तीन उम्मीदवारों सहित कुल 5 प्रत्याशियों ने धार लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन भरने के बाद प्रत्याशी मीडिया से रूबरू हुए।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने आज मुर्हूत का फार्म जमा किया जबकि 29 अप्रैल को दोनो पार्टियां रैली के साथ अपना नामांकन फार्म दर्ज करेगी। जयस ने भी अपना उम्मीदवार धार महु लोकसभा में उतारा है यहा से जयस ने महेन्द्र कन्नोज को अपना प्रत्याशी बनाया है महेन्द्र कन्नोज ने भी अपना नामकंन मुर्हूत पर जमा किया।

Back To Top