रोड किनारे सो रहे मजदूर को जेसीबी ने कुचला

jcb crushes worker

अनूपपुर। जिले में जैतहरी से राजेंद्रग्राम तक सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन चालक ने लापरवाही पूर्वक एक मजदूर को वाहन से कुलच दिया जिसके कारण मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जानकारी के मुताबिक मनोज राठौर नामक मजदूर ग्राम गोबरी निवासी था।

घटना की सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे जैतहरी एसडीएम ने बताया कि जीआरटीसी कम्पनी द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां सुबह के समय रोड किनारे सो रहे मजदूर को जेसीबी मशीन द्वारा कुचल दिया गया है। हालांकि मशीन चालक की गिरफ्तारी की गई जबकि मृतक के परिजनों को रोड निर्माण कम्पनी द्वारा 1 लाख रूपयों की साहायता दी जाएगी।