अवैध शराब परिवहन के वीडियो सामने आए, धार DM बोले प्रशासन सजग

avaidh sharab parivahan

धार। शराब के अवैध परिवहन पर रोक लगाने में प्रशासन नाकामियाब साबित हो रहा है जिसका ताजा उदाहरण शहर के बस स्टेंड ओर मोहन टॉकीज स्थित शराब दुकान पर देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं एक और शराबकी दुकानों से वैन में वाहन भरे जा रहे हैं तो वहीं खुलेआम एक बाइक के माध्यम  से शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि अवैध शराब के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई।जानकारी दी गई कि अभी तक अवैध परिवहन के तहत ट्रक पकड़े गए हैं जिसमें एफआईआर भी दर्ज कर आरोपियों को जेल तक भे जा गया है। बताया गया कि धार प्रशासन सजग है और जहां भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलेगी वहां कार्यवाही की जाएगी।