साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी, बुरहानपुर में नहीं किया रोड शो

बुरहानपुर। चुनाव प्रचार के लिए बुरहानपुर पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह की तबियत बिगड़ी। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, खंडवा बुरहानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी लेकिन साध्वी प्रज्ञा की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनके चुनाव प्रचार तथा सभा को रद्द कर दिया गया।

साध्वी प्रज्ञा का हाल जानने पहुंचे प्रत्याशी नंदकुमार सिंह ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा द्वारा रात भर सफर करने के बाद सुबह के समय बुरहानपुर पहुंची जिसके कारण उनका स्वास्थ्य काफी खराब है। बताया गया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद वह आराम कर रही हैं।

You May Also Like

More From Author