गोडसे को देशभक्त कहने वालीं साध्वी प्रज्ञा का विरोध

Sadhvi Pragya Says Godse Deshbhakt

नागदा। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोन धरना प्रदर्शन कर भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया तथा बयान पर कड़ी निंदा की।

मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध स्वामी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को भाजपा विचार धारा के साथ जोड़ा है। तथा चुनाव में गांधी जी की विचार धारा पर चलने वाली सरकार या फिर गोडसे को देशभक्त कहने वाली सरकार का चुनाव करने की जनता से विचार करने की अपील की।