पांच IPS के ट्रांसफर, उज्जैन पुलिस अधीक्षक बने मनोज कुमार सिंह

Ujjain SP Manoj Kumar singh

उज्जैन। मध्य प्रदेश गृह मंत्रालय ने पांच आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है जिसके तहत उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर की जगह अब मनोज कुमार सिंह को पदभार सौंपा गया है। बता दें कि मनोज कुमार सिंह को आगर मालवा पुलिस अधीक्षक पद से उज्जैन ट्रांसफर किया गया है। जबकि उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर को भोपाल पीएचक्यू में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का पद सौंपा गया है।

इनके हुए ट्रांसफर – 

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर को भोपाल पीएचक्यू सहायक पुलिस महानिरीक्षक
मनोज कुमार सिंह को आगर मालवा पुलिस अधीक्षक से उज्जैन पुलिस अधीक्षक
मंदसौर पुलिस अधीक्षक हितेष चौधरी को भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक
भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक राकेश सगर को आगर मालवा पुलिस अधीक्षक
सहायक पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ चैधरी को मंदसौर पुलिस अधीक्षक, का पद सौंपा गया है।