Child Died after Vaccination

टीकाकरण के बाद शिशु की हुई मौत

सिवनी। जिले के शासकीय सिविल अस्पताल में एक शिशिु को वैक्सीन लगने के बाद मृत्यु हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक लखनादौन स्थित जयप्रकाश वार्ड में रहने वाले राहुल ठाकुर अपनी पत्नी पूजा ठाकुर को डिलीवरी के लिए शासकीय सिविल अस्पताल लेकर आए थ जहां सुबह लगभग 9 बजे शिशु हुआ। लेकिन जब दोपहर के समय एक नर्स ने बच्चे को वैक्सीन लगाया तो शिशु की मृत्यु हो गई।

लखनादौन एसडीएम, अंकुर मेश्राम ने बताया कि पूजा ठाकुर को स्वस्थ्य शिशु हुआ था लेकिन टीकाकरण के बाद जब डाॅ टेकाम ने बच्चे का स्वास्थ्य देखा तो बच्चा मृत पाया गया। दो सदस्यीय टीम द्वारा पीएम किया गया है और इसके जांच सागर भेजी गई है हालांकि किसी के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई।

Back To Top