BJP Lalten yatra

धार भाजपा ने निकाली लालटेन यात्रा, अघोषित बिजली कटौती का विरोध

धार। भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में अघोषित बिजली कटौती को लेकर लालटेन यात्रा निकाली। बता दें कि भाजपा की इस लालटेन यात्रा में सांसद छतरसिंह दरबार के साथ शहर के भाजपाई शामिल हुए।

सांसद छतरसिंह दरबार ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार के समय विद्युत व्यवस्था सुचारू थी लेकिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने इस व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसके कारण नगरवासी, ग्रामीण तथा किसान परेशान है। हालांकि बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।

Back To Top