लाॅकडाउन के बाद भी MP में शराब दुकानें बंद नहीं, सरदारपुर विधायक ने साझा किया वीडियो

Liquor shop lockdown india

धार। जिले के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को फेसबुक लाइव के जरिए सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी सरदारपुर में शराब की दुकानें संचालित होने की जानकारी दी जबकि लोगों की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ से अवगत कराया। शिवराज सरकार से सवाल किया बीजेपी सरकार बने लगभग 4 दिन हो चुके हैं तो फिर कोरोना के खतरे के बाद भी आखिर शराब की दुकानें क्यों खुलीं हैं। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सीएम से अपील की मध्य प्रदेश में शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए।