भिंड में 18 साल के युवक ने खुद को गोली मारी

18 Year boy suicide bhind

भिंड। देहात थाना के बरुआ नगर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है जिसके बाद चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। घटना करीब दोपहर के समय की बताई जा रही है जब युवक के पिता बाहर गए थे जबकि युवक की मां जिला चिकित्सालय में नर्स की ड्यूटी पर तैनात है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा जबकि मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

https://youtu.be/u91V4ym96l4