Corruption Case Vidisha

शासकीय सहायता को सचिव द्वारा हड़पने का आरोप

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में पंचायत सचिव अजब सिंह पर फर्जी तरीके से लगभग ढेड लाख रूपए निकालने का आरोप लगा है। दरअसल मामला सिरोंज के ग्राम मुडरा घाट का है जहां नया सवेरा योजना के तहत एक मृतक युवक को सरकार द्वारा दीगई 2 लाख रुपयों की राशि को ग्राम पंचायत सचिव अजब सिंह ओर जनपद कर्मचारियों की मिली भगत से निकल लेने का आरोप लगा है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि सचिव अजब सिंह की रिश्तेदार मनीषा नामकमहिला ने परि जनों को अपनी बातों में लेकर मृतक का पहचान पत्र एवं अन्य कागज ले लिए थे जिसके बाद राशि को निकाल लिया गया। बता दें कि मृतक की पत्नीकी भी मौत कुछ समय पहली हो चुकी है जिनके चार बच्चे भी है जिनकी देख भाल मृत के छोटे भाई द्वारा की जाती है।

पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में जनसुनवाई में शिकायत की है जहां तहसीलदार ने मामले की पूरी जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हालांकि अब देखना होगा कि तहसीदार द्वारा दिया गया जांच का अश्वासन अब कितना कारगार साबित होता है और आखिर कितने दिनों में जांच पूरी होगी जिससे पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों को सजा मिल सके।

Back To Top