Cattle Theft

देपालपुर पुलिस के हत्थे चढ़े गौवंश चुराने वाले दो आरोपी

देपालपुर। पशु चुराने वाली गैंग को इंदौर जिले की देपालपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल देपालपुर क्षेत्र में कई दिनों से पशु चुराने वाली गैंग सक्रिय थी जिसपर अब पुलिस ने लगाम कस दी है।

देपालपुर थाना एएसआई, विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति लगभग चार गौवंश को लेकर जलोदिया पंथ ग्राम की ओर जा रहे है जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अभिरक्षा में लिया तथा गौवंश को अपने कब्जे में ले लिया है।

Back To Top