पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

Journalist Threat to Kill

जैसीनगर। सागर जिले के जैसीनगर में लोकतंत्र के चैथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को डरा धमकाकर कमजोर करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल आरोप है कि जैसीनगर के पत्रकार कुलदीप चैरसिया के साथ, जनपद सदस्य पति शिवदयाल बड़ोनिया ने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी है।

जानकारी दी गई कि शिवदयाल बड़ोनिया का सामचार पत्र में किसी कार्यक्रम के दौरान मौजूद होने पर नाम नहीं छापने को लेकर पत्रकार कुलदीप चैरसिया को विगत में दो बार धमकी दी गई थी लेकिन तीसरी बार शिवदयाल बड़ोनिया ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर धमकी दी है। हालांकि पत्रकारों ने मिलकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है जिन्होने कार्रवाई की बात कही।