Chhatarpur SP Office

छतरपुर में आत्मदाह करने वाले की इलाज के दौरान मौत

छतरपुर। बीते दिन छतरपुर एसपी ऑफिस के बाहर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग के हवाले कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले कन्हैया अग्रवाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि बीते दिन मृत्यु से पूर्व आग से झुलसे युवक ने बयान दिया था कि अमन दुबे नामक व्यक्ति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होने स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल तथा परिजनों से बात की थी जिसमें पता लगा कि अमन दुबे से प्रताड़ित होकर युवक ने यह कदम उठाया है जिसके बाद तत्काल कोतवाली में मुकदमा कायम किया गया और अमन दुबे की गिरफ्तारी की गई। जानकारी यह भी मिली है कि मृतक के भाई के साथ भी आरोपी ने पहले मारपीट की थी जिस मामले में भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Back To Top