खजुराहो में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Gandhi Jayanti 2020 Celebrated in Khajuraho

छतरपुर। पर्यटन नगरी खजुराहो में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत गांधी चैराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई गई। बता दें कि नगर परिषद खजुराहो द्वारा कार्यक्रम के दौरान मद्यपान निषेध सप्ताह का भी शुभारंभ किया जिसके तहत सफाई कर्मियों को मद्यपान न करने की शपथ दिलाई गई।

  • गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जंयती
  • मद्यपान निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया गया
  • सफाईकर्मियों को मद्यपान न करने की शपथ दिलाई
  • नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ लखन लाल तिवारी द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिस दौरान इंजीनियर विद्यासागर मिश्रा, कल्याण सिंह, हरगोविंद घोष , बृज मोहन राय, रामजी द्विवेदी, मानसिंह तथा सफाईकर्मी मौजूद रहे।