छतरपुर के चंद्रनगर में सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

khajuraho accident

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो एनएच 75 पर चंद्रनगर के पास एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हुई है जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक स्काॅरपियो कार पन्ना की तरफ जा रही थी तभी पन्ना की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों की कार से भिडंत हुई, तो वहीं कार भी लगभग 10 फीट गहरी खाईं में जा गिरी, जिसके कारण कार सवार लोगों सहित बाइक सवार लोगों की मौत हुई है।

  • कार और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत
  • चंद्रनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना
  • दुर्घटना के बाद कार 10 फीट गहरी खाईं में गिरी
  • मृतकों में 2 पुरूष 2 महिलांए और 4 बच्चे शामिल

हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक हाईवे पर बने एक ढाबे के पास की यह दुर्घटना है जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 पुरूष 2 महिलांए और 4 बच्चे शामिल हैं। हालांकि पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान कराई जा रही है।