जनकगंज थाना पुलिस की कार्यशैली से अवगत हुईं छात्राए

Janakganj Police Station

ग्वालियर। जनकगंज थाना प्रभारी द्वारा स्कूल की छात्राओं को थाना बुलाकर पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। बता दें कि बच्चों को थाना बुलाकर पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराने का मुख्य उद्देश्य, बच्चों के मन में पुलिस के प्रति निडरता तथा अपराध होने से पहले ही सचेत होकर निडर पुलिस को जानकारी देने को लेकर जागरूक किया गया।

प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थियों को थाने के मालखाना, हवालात का भ्रमण कराया गया तथा एफआईआर प्रकिया एवं पुलिस हेल्पलाईन नंबर से अवगत कराकर, निडर तथा स्वालंभी बनाने का प्रयास किया गया।