शमशाबाद के सनराइज स्कूल परिसर में हुआ पौधारोपण

Shamshabad School

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित सनराइज मॉडल हाई स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए पौधारोपण की मुहिम चलाई गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए रोप गए पौधों की देखभाल करने तथा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। स्कूल परिसर में लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया जहां इस दौरान स्कूल स्टाॅफ तथा विद्यार्थी के साथ वन परि क्षेत्र अधिकारी सुभाष शर्मा, डॉ भैरव सिंह गुर्जर, जगमोहन शास्त्री, काशीराम धाकड़, कान्हा धाकड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।