कुख्यात अपराधी सागर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sagar Police

सागर। सागर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें कि पकड़े गया अपराधी अब तक लूट, हत्या तथा मारपीट की कई वारदातों को अंजाम दे जबकि सागर, रायसेन और भोपाल से अपरोधी पर इनाम घोषित था।

सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि अंकित तिवारी नाम के अपराधी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी दी गई कि विगत 19 मई को साइकिल व्यापारी के साथ लाखों रूपयों की लूट की गई थी जिसका मास्टर माइंड अंकित तिवारी ही था। वहीं पूछताछ के दौरान पकड़े गए अपराधी ने अन्रू पांच लूट की वारदातों को भी अंजाम देने की बात कबूली है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अपराधी के विरूद्ध लूट, मारपीट तथा हत्या के लगभग 15 अपराध दर्ज है जिसपर सागर से तीस हजार का इनाम, रायसेन से 25 हजार तथा भोपाल से भी बड़ा इनाम घोषित है।