Gautampura police

गौतमपुरा पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, पांच आरोपी गिरफ्तार

गौतमपुरा । इंदौर जिले की गौतमपुरा पुलिस ने बीति रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में 30 पेटी अवैध शराब जब्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 5 आरोपियों में से एक युवक अक्कू के खिलाफ पहले भी फर्जी पत्रकार बन कर लोगों से पैसे ऐंठने का मामला दर्ज है। बता दें कि गौतमपुरा पुलिस ने रुंजी चैपाटी क्षेत्र में वाहन चेकिंग पाइंट लगाया था जहां इस दौरान अवैध शराब लेजाते हुए युवकों को गिरफ्तार कर कार तथा अवैध शराब जब्त की गई।

DOWNLOAD

Back To Top