केवलारी थाना पहुंचकर युवत-युवती ने की शादी

Marriage in Police Station

केवलारी। सिवनी जिले के केवलारी थाना पहुंचे एक युगल जोड़े ने थाना परिसर के मंदिर में शादी की है। दरअसल ग्वारी निवासी अरविंद कुमरे तथा सिवनी निवासी राजकुमारी मर्सकोले ने केवारी थाना पहुंचकर भगवान शिव के मंदिर मे पूजा कर एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की है। इस तरह शादी करने की वजह बताते हुए युवती ने बताया कि कई वर्षों से युवक युवती एक दूसरे के संपर्क में है लेकिन परिजन इस शादी के खिलाफ थे जिसके बाद युवक युवती ने थाना परिसर में शादी की। वहीं थाना पहुंचे युवक युवती के परिजनों से थाना प्रभारी ने बात कर समझाया जिसके बाद शादी सम्पन्न हो सकी।

DOWNLOAD