सिंहपुर पुलिस ने जब्त किए गांजे के पेड़, कीमत लगभग 5 लाख

Singhpur Police

सिंहपुर । सतना जिले की थाना सिंहपुर पुलिस ने 54 किलो 300 ग्राम गांजा के पेड़ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रूपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लालपुर में एक व्यक्ति द्वारा गांजा की तस्करी करने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दादूभाई सिंह नामक ग्रामीण के घर के पीछे पहुंचकर देखा तो मौके पर लगभग 121 पेड़ गांजे के जब्त किए गए जिनका अनुमानित वजन 54 किलो 300 ग्राम तथा कीमत लगभग 5 लाख रूपए आंकी गई। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।