Sehore Bank Loot Case

सीहोर जिले की बैंक में लूट-हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार

बुदनी। सीहोर जिले की शाहगंज पुलिस ने बैंक में लूट तथा हत्या के मामले मेंफरार आरोपी  को गिरफ्तार किया है। थाना शाहगंज एएसआई, राजेंद्र उइके ने बताया कि वर्ष 2015 में बुदनी के बकतरा एसबीआई बैंक की दीवार में होल बनाकर अंदर घुसे लुटेरों ने बैंक गार्ड की हत्या की थी जबकि लाॅकर काटकर बैंक डकैती का मामला सामने आया था जिसमें 7 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं मामले में फरार आरोपी नरेश चैहान को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है जिस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था।

DOWNLOAD

Back To Top