बिना वजह बाहर घमने पर लगवाई जा रही दंड बैठक

shahganj sehore curfew

सीहोर। जिले के बुधनी में इस समय कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बिना वजह के बाहर घूमने वालों को सख्त हिदायत दी जा रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए निरंतर प्रदेश सरकार सहित जिला स्तर पर प्रशासन और पुलिस प्रयासरत है लेकिन इसके बाद भी बिना किसी वजह के लोगों के बाहर घूमने पर पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ रहा है।

ऐसा ही दृश्य शाहगंज क्षेत्र में देखने को मिला जहां बिना वजह बाहर निकले लोगों को पुलिस कान पकड़ कर दंड बैठक करवाकर सख्त हिदयत दे रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा निरंतर लोगों को मास्क काउपयोग करने भी जागरूक किया जा रहा है।