Army Seized Petrol Pump

महू में पेट्रोल पम्प का अवैध कब्जा हटाने पहुंची आर्मी

इंदौर। महू में आर्मी की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पेट्रोल पंप तथा शेष जमीन को अब आर्मी अपने कब्जे में लेने पहुंची है। बता दें कि आर्मी तथा स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैरीकेटिंग कर कड़ी सुरक्षा के बीच जमीन पर आर्मी का कब्जा लेने की कार्रवाई को शुरू किया। दरअसल यह पेट्रोल पम्प इंदौर जिले के महू नीमच रोड पर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप मालिक और आर्मी के बीच कोर्ट में जमीन को लेकर केस चल रहा था जिसके तहत आदेश आने के बाद अब आर्मी, पेट्रोल पंप ओर बाकी शेष भूमि पर कब्जा लेने पहुंची। बता दें कि यह जमीन लगभग 8 से 10 एकड़ की है जिसपर पेट्रोल पंप के साथ साथ सिक्स व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों का यार्ड भी बना हुआ है।

DOWNLOAD

Back To Top