सतना पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए डकैत बबली और लवलेश

Dacoits Encountered

सतना। सतना पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ के दौरान दो डकैतों को पुलिस ने मार गिराया है। बता दें कि मध्य प्रदेश का एक मात्र लिस्टेड गैंग के 6 लाख 30 हजार का इनामी डकैत बबली कोल तथा दूसरा इनामी डकैत लवलेश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरा ढेर कर दिया है। बता दें कि सतना जिले के लेदरी के जंगल में पुलिस और डकैतों के बीच बीती रात मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है। जानकारी मिली है कि इनामी डकैत बबली ने 8 सितंबर को हरसेड ग्राम के एक किसान अवधेश द्विवेदी का अपहरण किया था जिसकी सर्चिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई।

रीवा आईजी, चंचल शेखर (IG Chanchal Shekhar) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए दोनों बबली और लवलेश के अलावा जो अन्य गैंग सदस्य थे वह बस एक सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे जिनमें लवलेश और बबली ही मुख्य सदस्य रहे हैं जिन्हे पुलिस ने अब ढेर कर दिया है।

DOWNLOAD