Argument Between Congress Worker

मंत्री तुलसी सिलावट के सामने भिड़े कांग्रेस के दो गुट

बुरहानपुर। बुरहानपुर पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) के सामने कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर बहस हुई जिसके बाद मंत्री सहित कांग्रेस के बड़े नेता, कार्यकर्ताओं को समझाते दिखाई दिए। दरअसल बुरहानपुर रेस्ट हाउस में मंत्री से मिलने पहुंचे खंडवा और बुरहानपुर से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच यह बहस हुई है जिनके बीच मंत्री तुलसी सिलावट के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

बात सामने आई है कि पूर्व विधायक रविंद्र महाजन द्वारा मंत्री के निज सचिव से उनका मोबाईल नंबर मांगा लेकि वहीं खंडवा कांग्रेस नेता परमजित नारंग द्वारा नंबर देने से मना करने की बात पर यह बहस होने की बात सामने आई है। वहीं बहस होने पर मंत्री की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच बचाव करने पर तथा मंत्री की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका। वहीं मीडिया के सामने सभी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस को एक परिवार का हिस्सा बताते हुए सभी एक सूर में बोलते नजर आए।

DOWNLOAD

Back To Top