सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद राजबहादुर सिंह (Rajbahadur Singh) के गुमशुदा की तलाश के पोस्टर जगह जगह चिपकाकर विरोध जताया है। जानकारी के मुताबिक जिले के बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने के बजाए भाजपा सांसद के केंद्र में बैठे होने की बात कहते हुए सिरोंज में कांग्रेसियों ने विरोध जताया है तथा गुमशुदा की तलाश के पोस्टर चिपकाकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौपते हुए गुमशुदा सांसद की तलाश करने का आग्रह किया है।
गुमशुदा सांसद की तलाश, सिरोंज में कांग्रेसियों के विरेाध का अनोखा तरीका

