खजुराहो पहुंचे पर्यटकों का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Khajuraho tourism

खजुराहो। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छतरपुर जिले के खजुराहो में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा पर्यटकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान तथा नगर में स्वागत किया गया। बता दें कि विश्व विरासत सूची में सम्मिलित पर्यटन नगरी खजुराहो में पर्यटन दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके समाधिया, होटल प्रबंधक अमित कुमार, विवेक चैबे, दीपिका मिश्रा, अंकित सिंह, आशीष मिश्रा के साथ ही गाइड एवं टूरिज्म से जुड़े हुए लोगों द्वारा पर्यटकों का स्वागत किया गया।

DOWNLOAD