सरहद पर सेवा देकर लौटे सिवनी के विनय कुमार

Retired Vinay Kumar

सिवनी। सरहद पर अपनी सेवा देने के बाद रिटायर होकर अपने ग्राम लौटे आर्मी केजवान  का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि 18.5 वर्ष तक की देश की सेवा में लगे सिवनी जिले के छपारा खुर्द निवासी विनय कुमार, भारती आर्मी में पदस्थ थे जो सेवानिवृत्त हो कर अपने गृह ग्राम वापस लौटे जिनका ग्रामीणों ने स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू हुए विनय कुमार ने बताया कि अब उनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए जागरूक करना है। जानकारी दी गई कि कश्मीर की वादियों में उन्होने लगभग 3 साल सेवा दी इसके अलावा यूएनए भारतीय फौज की टीम के साथ भी वह रहे।

जिन्हें ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाना पड़ा जिसके बाद उनकी तैनाती गुजरात, राजस्थान में रही इसके बाद ज्यादातर समय उनका जम्मू कश्मीर में बीता जहां उन्होंने कश्मीर की वादियों में कई 3 साल बिताई इसके अलावा 6 महीने के लिए भी यूएनए भारतीय फौज की टीम के साथ गए। सेवानिवृत्त होने से उनको कुछ मायूसी भी रहे।

DOWNLOAD