विजयदशमी पर सिंहपुर थाना में हुई शस्त्रों की पूजा

Shastra Puja

सिंहपुर। सतना जिले के थाना सिंहपुर में विजयदशमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शस्त्रों की पूजा, विधि विधान के साथ की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों ने शस्त्रों की पूजा कर भगवान का आर्शीवाद लिया। वहीं सतना पुलिस लाइन में एसपी रियाज इकवाल ने भी शस्त्र पूजा केदौरान हवन किया। आपको बता दें कि हर वर्ष विधि-विधान  के साथ दशहरे के अवसर पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन का आयोजन होता है।