दसाई में विजयदशमी पर हुआ रावण दहन

Dussehra

दसाई। दशहरा पर्व विजयदशमी के अवसर पर धार जिले के दसाई में रावण दहन किया गया। बता दें कि मंडी परिसर में रवाण के पुतले का दहन किया गया जिस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इससे पूर्व नगर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें श्रीराम, लक्षमण तथा हनुमान के रूप को रथ में बिठाया गया। मंडी परिसर में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी कलाकरों ने किया जिसके बाद रात्रि के समय रावण के पुतले का दहन हुआ।

इस अवसर पर दशहरा समिति से ओम प्रकाश, बालमुकुंद, डीसी सोनगरा, दिनेश पटेल, मनीष वालशिवा, दीपक गोराना, पाटीदार समाज जिला अध्यक्ष दिलीप पाटीदार तथा सोहन पाटीदार मुख्य रूप से मौजूद रहे।