बैंक लूटकर फरार हुए बदमाश, स्टाफ को बनाया बंधक

Loot in Bank of India

बुरहानपुर। बैंक ऑफ इंडिया की एक ग्रामीण शाखा में लाखों रूपयों की लूट होने का मामला सामने आया है। दरअसल बुरहानपुर जिले से 16 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित बोदरली गांव की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अज्ञात हथियारबंद चार बदमाशों ने बैंक मैनेजर पर चाकू अड़ाकर करीब 10 से 15 लाख रूपए नकदी की लूट की है जबकि सभी बैंककर्मियों का मोबाईल छीन कर उन्हें बंधक बनाकर फरार हो गए। वहीं राहगीर ने बैंक के अंदर से कर्मचारियों की आवाज सुनी तो अंदर पहुंचे बुजुर्ग ग्रामीण ने उन्हें बाहर निकाला तब जाकर घबराए बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

बैंक में लूट की खबर सुनकर इलाके में हडकंप मच गया है, जिसकी सूचना केबाद मौके पर पहुंची थाना शाह पुर पुलिस ने जांच शुरू की, वहीं मौके पर एसपी अजय सिंह, एएसपी महेंद्र तारणेकर,नेपानगर एसडीओपी आरएस सेंगर भी जायजा लेने पहुंचे। हालांकि बैंक से करीब 10 से 15 लाख रूपए नकदी की लूट का अनुमान लगाते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाशी सरगर्मी से तेज कर दी गई है।