बुरहानपुर बस ऑपरेटर्स ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी

Bus operators burhanpur mp upchunav

बुरहानपुर। जिले में बस ऑपपरेटर एवं चालक परिचालक संघ ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खीचा है जबकि मांगे पूरी नहीं होने पर अब उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि 6 माह का टैक्स माफ करने की मुख्य मांग सहित अन्य मांगे सरकार के सामने पेश की गई है।

  • बस ऑपपरेटर्स एवं चालक परिचालक संघ ने की प्रेसवार्ता
  • मांगे पूरी नहीं होने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी
  • उपचुनाव में बस सुविधा भी नहीं देने की चेतावनी

जानकारी दी गई कि टैक्स माफी सहित 6 माह का वेतन, चालक परिचालक को कोरोना योद्धा में शामिल कर बीमा लागू करने की भी मांग है जिनको पूरा नहीं करने पर उपचुनाव में शासन द्वारा किए जाने वाले बसों के अधिग्रहण का विरोध करेंगे तथा बसे भी उपलब्ध नहीं कराए जाने सहित उपचुनाव में परिवार सहित मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।