बुरहानपुर के शहरी इलाके में आए घायल हिरण को पकड़ा

Injured Deer

बुरहानपुर। जिले के नागझीरी घाट क्षेत्र से शहरी इलाके में आए एक हिरण को लोगों ने जब पकड़ तो हिरण घायल अवस्था में पाया गया। बता दें कि शहर की ओर भागत हुए आए हिरण को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा जिसके बाद पता चला कि हिरण घायल अवस्था में हैं। हिरण को पकड़ने के बाद तत्काल लोगों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग ने हिरण को उपचार के लिए संजय नगर पशु चिकित्सालय भेजा। हालांकि प्राथमिक तौर पर हिरण के शिकार किए जाने की बात चर्चा में है।